Lyrics

नंगे नंगे पाँव चल आ गया री माँ इक तेरा पुजारी भजन लिरिक्स

image

नंगे नंगे पाँव चल आ गया री माँ इक तेरा पुजारी हिंदी भजन लिरिक्स

नंगे नंगे पाँव चल आ गया री माँ,

इक तेरा पुजारी ॥

 

तेरा पुजारी मैया तेरा पुजारी,

नंगे नंगे पांव चल आ गया री माँ,

इक तेरा पुजारी ॥

 

हाथो में लेकर गंगा जल गागर,

हाथो में लेकर गंगा जल गागर,

श्रधा से स्नान करा गया री माँ,

इक तेरा पुजारी ॥

 

लाल लाल चोला किनारी गोटे वाला,

लाल लाल चोला किनारी गोटे वाला,

लाल लाल चुनरी ओड़ा गया री माँ,

इक तेरा पुजारी ॥

 

चांदी की कटोरी में केसर घोल के,

चांदी की कटोरी में केसर घोल के,

माथे पे तिलक गया री माँ,

इक तेरा पुजारी ॥

 

चंपा चमेली गुलाब जूही गेंदा,

चंपा चमेली गुलाब जूही गेंदा,

पुष्पों की माला पहना गया री माँ,

इक तेरा पुजारी ॥